HomeUttar Pradeshगाज़ीपुर में 21 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, रोडवेज़ संविदा चालक सहित...

गाज़ीपुर में 21 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, रोडवेज़ संविदा चालक सहित कई पदों पर होगा चयन

गाज़ीपुर – निदेशक, सेवायोजन उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर जिला सेवायोजन कार्यालय गाज़ीपुर एवं राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेला 21 नवंबर 2025 को प्रातः 10:30 बजे से राजकीय आईटीआई परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है।मेले में मुख्य रूप से रोडवेज़ बस के संविदा चालक पद हेतु चयन किया जाएगा। संविदा चालक के लिए निर्धारित अर्हताओं में कक्षा 8 उत्तीर्ण, दो वर्ष पुराना वैध हेवी ड्राइविंग लाइसेंस, 5 फीट 3 इंच लंबाई तथा 23 वर्ष 6 माह से 40 वर्ष तक की आयु शामिल है। कुल 60 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी तथा मानदेय नियमानुसार प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रैडस्टेड कंपनी भी रोजगार मेले में प्रतिभाग करेगी और उपलब्ध रिक्तियों के लिए चयन प्रक्रिया संचालित करेगी।नियोजक द्वारा सभी रिक्तियों का विवरण विभागीय पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर मेले में निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की मूल एवं छाया प्रतियां साथ लाने की सलाह दी गई है।रोजगार मेले में प्रतिभाग हेतु कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, गाज़ीपुर से संपर्क कर सकते हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments