HomePARDAPHAAS BREAKINGबारिश के चलते गाजीपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल...

बारिश के चलते गाजीपुर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद

गाजीपुर – लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में 1 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने आदेश जारी कर बताया कि यह अवकाश सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों पर लागू होगा। हालांकि, अवकाश के बावजूद शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। बीएसए ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments