Monday, August 3, 2026
Your Dream Technologies
HomeUncategorizedगाजीपुर पुलिस को मिली दो आधुनिक इंटरसेप्टर बाइक, सड़क सुरक्षा अभियान को...

गाजीपुर पुलिस को मिली दो आधुनिक इंटरसेप्टर बाइक, सड़क सुरक्षा अभियान को मिलेगी नई गति

गाजीपुर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश की ओर से गाजीपुर पुलिस को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन (रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल) उपलब्ध कराए गए हैं। रविवार, 3 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पुलिस लाइन परिसर से हरी झंडी दिखाकर दोनों इंटरसेप्टर बाइकों को रवाना किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, नोडल यातायात राकेश कुमार मिश्र, यातायात निरीक्षक बालेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक मनीष कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक रणधीर कुमार गिरि सहित यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

दोनों इंटरसेप्टर बाइक अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं। इनमें स्पीड लेजर गन, हाई विज़न कैमरा, नाइट विज़न कैमरा, नंबर प्लेट पहचान प्रणाली, पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीएएस), ब्रीथ एनालाइजर, डेसीबल मीटर, लाल-नीली फ्लैश लाइट तथा हूटर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन उपकरणों की सहायता से ओवरस्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन इंटरसेप्टर वाहनों का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है। शहर के प्रवेश एवं निकास मार्गों पर ओवरस्पीड वाहनों की निगरानी, भीड़भाड़ एवं आवासीय क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण तथा शहरी क्षेत्रों में ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट (ZFD) योजना के तहत चिन्हित कोतवाली, सैदपुर, कासिमाबाद, नंदगंज और मरदह थाना क्षेत्रों में भी विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया जाएगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button