HomeLocalगाजीपुर: करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, गांव में शोक...

गाजीपुर: करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, गांव में शोक की लहर

गाजीपुर – मरदह थाना क्षेत्र के बोगना गांव में सोमवार तड़के दर्दनाक हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।54 वर्षीय विजय शंकर सिंह यादव, पुत्र स्व. सूरज सिंह यादव, अपने धान के खेत में पानी चलाने के लिए मोटर स्टार्ट कर रहे थे। इसी दौरान स्टार्टर में अचानक करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। पत्नी शीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरा गांव शोकाकुल माहौल में डूबा है।सूचना पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी शीला देवी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments