HomeLocalगाजीपुर के प्रसिद्ध व्यवसायी रमाशंकर सिंह नहीं रहे

गाजीपुर के प्रसिद्ध व्यवसायी रमाशंकर सिंह नहीं रहे

गाजीपुर । जनपद के भड़सर स्थित शिव शक्ति ऑटो सेंटर एवं सीएनजी पेट्रोल पंप के मालिक एवं पार्टनर रमाशंकर सिंह (उम्र 82 वर्ष) का बुधवार को बीमारी के चलते निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों, परिचितों और रिश्तेदारों का गाजीपुर स्थित उनके आवास पर तांता लग गया।लोगों ने शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।बुधवार को गाजीपुर के गंगा तट पर विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। उनके पुत्र सुनील कुमार सिंह ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में परिजन, रिश्तेदार, शुभचिंतक व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार सेठ, पत्रकार विनय ठाकुर, लक्ष्मीकांत श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments