HomeLocalगाजीपुर में डीएम , एसपी ने छठ पर्व की तैयारियों का लिया...

गाजीपुर में डीएम , एसपी ने छठ पर्व की तैयारियों का लिया जायजा

गाजीपुर। डाला छठ पर्व को लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने रविवार को सेवराई तहसील के गहमर क्षेत्र के नरवा घाट समेत विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाटों पर सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी छोटे-बड़े घाटों पर चौकसी बढ़ाई जाए और साफ-सफाई, बैरिकेटिंग, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। साथ ही घाटों पर नावों की पर्याप्त व्यवस्था तथा प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अस्थायी कपड़ा बदलने के कमरे (चेंजिंग रूम) बनाने और घाटों तक जाने वाले मार्गों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।डीएम ने स्पष्ट कहा कि घाटों पर भीड़ बढ़ाने वाली दुकानों को लगाने की अनुमति न दी जाए। चिकित्सा विभाग को निर्देशित किया गया कि प्रमुख घाटों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। भीड़भाड़ वाले प्रमुख घाटों पर कंट्रोल रूम और खोया-पाया केंद्र स्थापित कर वहां कर्मचारियों की तैनाती की जाए।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि छठ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं, गहरे पानी में न उतरें और घाटों पर कम से कम लोग एक साथ जाएं। सुरक्षा की दृष्टि से महिला पुलिसकर्मियों सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी जमानिया, ग्राम प्रधान गहमर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments