HomeLocalगाजीपुर: गोवंश सहित पिकअप वाहन बरामद

गाजीपुर: गोवंश सहित पिकअप वाहन बरामद

गाजीपुर – थाना खानपुर पुलिस ने गो-हत्या की आशंका में 4 गोवंश से लदे एक पिकअप वाहन (UP61BT9166) को बरामद किया है। पुलिस को यह सफलता अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मिली। घटना थाना क्षेत्र की चौकी मौधा के मौधा गेट के पास की है, जहां चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रुकने का इशारा किया गया। वाहन चालक ने रुकने के बजाय गति बढ़ाते हुए लौलहा मार्ग की ओर भागने का प्रयास किया।पुलिस ने तुरंत घेराबंदी करते हुए पीछा किया, लेकिन वाहन में सवार तीन लोग अंधेरे का लाभ उठाकर खेतों की ओर भाग निकले। पिकअप वाहन से 4 गायें क्रूरता पूर्वक लदी हुई पाई गईं, जिन्हें तत्काल मुक्त कराया गया। बरामद गोवंश का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उन्हें गो-आश्रय स्थल फरिदहां सौंप दिया गया।पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक सहित तीन लोगों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।बरामदगी में उपनिरीक्षक रामबाबू सिंह और अनिल कुमार यादव सहित थाना खानपुर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments