HomeCrimeगाजीपुर: बिना हेलमेट बाइक चलाने पर सीज होगी गाड़ी

गाजीपुर: बिना हेलमेट बाइक चलाने पर सीज होगी गाड़ी

गाजीपुर – बिना हेलमेट बाइक चलाना और महंगा पड़ेगा। परिवहन विभाग ने जुर्माना और “नो हेलमेट-नो फ्यूल” अभियान के बाद अब और सख्ती दिखाने का निर्णय लिया है। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर एआरटीओ और यातायात पुलिस ने यह तय किया है कि बिना हेलमेट पकड़े जाने पर अब बाइक सीज कर दी जाएगी।विभाग ने 15 सितंबर तक लोगों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह अभियान चलाया। 16 सितंबर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि दोपहिया हादसों में 80 फीसदी मौतें सिर की चोट के कारण होती हैं। इसके बावजूद लोग बार-बार चेतावनी और जुर्माने के बाद भी हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।एआरटीओ धनबीर यादव ने बताया कि अब तक केवल चालान कर छोड़ा जाता था, लेकिन अब सीधा वाहन सीज किया जाएगा। वहीं यातायात पुलिस प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने जानकारी दी कि एक सितंबर से अब तक 300 से अधिक वाहनों का चालान हो चुका है। विभाग का कहना है कि हेलमेट की अनिवार्यता को हर हाल में प्रभावी बनाना जरूरी है, इसलिए अब नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments