HomeCrimeगाज़ीपुर - संदिग्घ परिस्थितियों में नहर में मिला अज्ञात युवक का शव,...

गाज़ीपुर – संदिग्घ परिस्थितियों में नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर – जमानिया कोतवाली क्षेत्र के खिजिरपुर गांव स्थित नहर में रविवार की देर रात करीब 9 बजे संदिग्ध परिस्थिति में एक अज्ञात युवक (35) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया।


जानकारी के अनुसार रहगीर खिजिरपुर गांव जाने वाली नहर पुलिया से गुजर रहे थे। इसी बीच राहगीरों की नजर नहर में उल्टा तैर रहे शव पर पड़ी। जिसके बाद देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया और शिनाख्त करने में जुट गई। लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आशेष नाथ सिंह ने बताया कि खिजिरपुर गांव स्थित नहर में एक शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसे कब्जे में ले लिया गया है। शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। 72 घंटो के लिए शव को जिला मोर्चरी हाउस भेजा गया है। युवक ने काले रंग का हाफ पैंट और टी–शर्ट पहने हुए है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments