HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: करंट लगने से युवक की मौत, मचा कोहराम

गाजीपुर: करंट लगने से युवक की मौत, मचा कोहराम

गाजीपुर – भांवरकोल थाना क्षेत्र के मादुपुर गांव में करंट लगने से 38 वर्षीय युवक विकास तिवारी उर्फ सिंपल तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने खेत में शीशम और सागवन के पेड़ों की छंटाई कर रहे थे, तभी ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार की चपेट में आ गए। परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल गाजीपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे पत्नी वंदना तिवारी, बेटा यश (12) और बेटी पीहू (8) को छोड़ गए हैं।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments