HomeLocalगाजीपुर - खरीफ के लिए उर्वरक वितरण तेज, 48 हजार किसानों को...

गाजीपुर – खरीफ के लिए उर्वरक वितरण तेज, 48 हजार किसानों को लाभ

गाजीपुर – जिलाधिकारी अविनाश कुमार के निर्देश पर जनपद के 179 सहकारी उर्वरक बिक्री केंद्रों के लिए 4030 मैट्रिक टन (90,000 बोरी) यूरिया और 2900 मैट्रिक टन (58,000 बोरी) डीएपी का आवंटन किया गया। अब तक 2928 मैट्रिक टन यूरिया और 2372 मैट्रिक टन डीएपी केंद्रों पर भेजे जा चुके हैं। इन केंद्रों से 48,372 किसानों को लाभ मिला है, जिसमें 28241 किसानों को 2555 मैट्रिक टन यूरिया और 22131 किसानों को 2031 मैट्रिक टन डीएपी वितरित किया गया।वर्तमान में केंद्रों पर 1327 मैट्रिक टन यूरिया और 836 मैट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है। 30 जुलाई को 1102 मैट्रिक टन यूरिया और 516 मैट्रिक टन डीएपी का नया प्रेषण किसानों की मांग के अनुसार किया गया है। सहकारिता और कृषि विभाग के अधिकारी सतत निरीक्षण कर रहे हैं ताकि वितरण पॉस मशीन से हो और समय से आवंटन सुनिश्चित किया जा सके।निजी दुकानों पर भी लगभग 15,500 मैट्रिक टन यूरिया और 2,000 मैट्रिक टन डीएपी उपलब्ध हैं। यूरिया की कीमत ₹266.50 प्रति बैग और डीएपी ₹1350 प्रति बैग है। किसान आधार और खतौनी के साथ खरीद कर रसीद अवश्य लें। किसी भी समस्या पर किसान संबंधित अधिकारियों या स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments