Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeInternationalगाज़ीपुर - अंग्रेजो के कानून पर लगा विराम एसपी ग्रामीण ने नए...

गाज़ीपुर – अंग्रेजो के कानून पर लगा विराम एसपी ग्रामीण ने नए कानून पर दी जानकारी

गाजीपुर के बिरनो थाना परिसर में थाना प्रभारी अशोक मिश्रा के नेतृत्व में सोमवार को थाना परिसर में नए कानून एवं धाराओं के लागू किए जाने को लेकर जागरूकता हेतु बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, व्यापारी, महिलाएं सहित क्षेत्र के सैंकड़ों सभ्रांत ग्रामीण शामिल रहे।इस मौके पर मौजुद संभ्रांत जनों और जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए पुलिस अधिक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी ने नए कानून लागू होने को लेकर लोगों के बीच कानून एवं धाराओं के सापेक्ष जानकारी व्यक्त करते हुए कहा कि नया कानून एवं धारा दंड संहिता से न्याय संहिता की ओर बढ़ते कदम है।

अंग्रेजी हुकूमत के कानून आज समाप्त हो गया है।नए कानून के तहत अपराधियों को सजा दिलाने के साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने में मददगार साबित होगा। कहा की कानून में राजद्रोह को समाप्त कर देशद्रोह कानून शामिल किया गया है। भारत की संप्रभुता एकता अखंडता को खतरे में डालने वाले कृतियां की धारा अब 150 है। कहा की महिलाओं के खिलाफ कानून एवं धाराओं को ज्यादा संवेदनशील बनाया गया है। अब छोटी से छोटी शिकायत दर्ज कराने हेतु थाने का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। घटनाओं को लेकर पीड़ित ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करा सकता है। कहा की अपराध या कोई भी घटना को लेकर पीड़ित प्रदेश में कहीं भी अपराध की जीरो रिपोर्ट करा सकते हैं। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम को लेकर नए धाराओं के प्रचलन में आने एवं इसके औचित्य और इसका आम जनता तथा पीड़ित व्यक्तियों को

सुगमता एवं सरलता तुरंत न्याय दिलाने को लेकर संपूर्ण जानकारी व्यक्त किया।इस मौके पर थाना प्रभारी अशोक मिश्रा ने उपस्थित लोगों को नए कानून के पंप लेट वितरण कर नए कानून एवं धाराओं के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया। जिससे आम जनता को नए कानून के विषय में संपूर्ण जानकारी हो सके। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों से आपसी भाई चारा बनाए रखने और वाद विवाद से बचने का भी अपील किया गया।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद श्री अतर सिंह, क्षेत्राधिकारी अंडर ट्रेनिंग विनीता पहल, चौकी प्रभारी श्वेता द्रिवेदी, शमीम सिद्दीकी, राजेंद्र यादव पप्पू, विनोद गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, अरविंद यादव, सुरेंद्र चौहान, बृजेश सिंह, कार्तिक राम, राम नवल यादव, दुर्ग विजय राजभर ,मोहम्मद आरिफ खान, नागेंद्र कुशवाहा सहित सैकड़ो की संख्या में ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य और संभ्रांत जन मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button