Monday, June 30, 2025
Your Dream Technologies
HomePoliticsगाजीपुर: सुभाष इंटर कॉलेज के स्वर्ण जयंती महोत्सव में पूर्व छात्रों का...

गाजीपुर: सुभाष इंटर कॉलेज के स्वर्ण जयंती महोत्सव में पूर्व छात्रों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने मन मोहा

गाजीपुर। मरदह क्षेत्र के प्रतिष्ठित सुभाष इंटर कॉलेज घरिंहा में रविवार को दो दिवसीय स्वर्ण जयंती महोत्सव का भव्य समापन हुआ। 50 वर्षों की इस ऐतिहासिक यात्रा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज के संस्थापक स्व. दूधनाथ सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर पद्मश्री प्रोफेसर आर.के. सिन्हा और प्रोफेसर प्रभा शंकर शुक्ला सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का भी विशेष स्वागत किया गया।

विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को भाव-विभोर किया। देशभक्ति गीतों और नृत्य नाटिकाओं ने दर्शकों को देशप्रेम के रंग में रंग दिया। अतिथियों ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों के उत्साह की सराहना की और पूर्व छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

महोत्सव में सुभाष इंटर कॉलेज की स्वर्ण जयंती पत्रिका का विमोचन और नवनिर्मित स्वामी विवेकानंद सभागार का लोकार्पण भी किया गया। अपने संबोधन में डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान नहीं देती, बल्कि समाज में समानता, भाईचारे और आत्मनिर्भरता की भावना भी विकसित करती है। उन्होंने कहा कि सुभाष इंटर कॉलेज से निकले छात्र देश के विभिन्न हिस्सों में अपना कर्तव्य निभा रहे हैं, और इस संस्थान से देशभक्ति और नेतृत्व की भावना से भरपूर युवा तैयार होते रहेंगे।कार्यक्रम का समापन विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए किया गया।

इस अवसर पर प्रबंधक कलावती सिंह, प्रधानाचार्य उदयनरायण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, और अन्य सम्माननीय व्यक्तियों की उपस्थिति ने महोत्सव की गरिमा को बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रोफेसर हरिकेश सिंह ने की।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button