
गाजीपुर। मरदह विकासखंड के एडीओ पंचायत कौशल किशोर सिंह को आज शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता पप्पू पासवान ने अपने भतीजे सूरज कुमार का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए एडीओ पंचायत से संपर्क किया था। लेकिन कौशल किशोर सिंह द्वारा लंबे समय से टालमटोल करने पर पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम के समक्ष शिकायत दर्ज कराई।एंटी करप्शन टीम ने जांच के बाद एडीओ पंचायत कार्यालय में कार्रवाई करते हुए कौशल किशोर सिंह को रिश्वत लेते समय गिरफ्तार किया। टीम ने उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।














