HomeCrimeगाज़ीपुर: नेशनल हाईवे पर अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में...

गाज़ीपुर: नेशनल हाईवे पर अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

गाज़ीपुर – मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे मार्ग पर देवापुर चट्टी के पास रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क के बीचों-बीच लगभग 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि रविवार की तड़के सुबह सड़क किनारे स्थित एक दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचा था। इसी दौरान उसकी नजर सड़क के बीच पड़े शव पर पड़ी। युवक का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में था, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। दुकानदार ने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में मरदह थाना प्रभारी तारावती ने बताया कि नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात युवक का शव मिला है। प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत का प्रतीत हो रहा है। युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। टीम घटना की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments