गाजीपुर। नववर्ष के अवसर पर गाजीपुर पुलिस की सर्विलांस टीम ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जनपद से गुमशुदा 957 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 62 लाख रुपये बताई जा रही है। गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सर्विलांस सेल को प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता मिली।
पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा गाजीपुर के निर्देशन और पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से ये सभी मोबाइल फोन बरामद किए गए। बुधवार, 01 जनवरी 2026 को बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर सभी आवेदकों ने गाजीपुर पुलिस, पुलिस अधीक्षक महोदय और सर्विलांस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की।
इस कार्रवाई का नेतृत्व उपनिरीक्षक श्री सुमित बालियान, प्रभारी सर्विलांस सेल, ने अपनी टीम के साथ किया














