Friday, August 7, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarखाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, आटा व मेयोनीज के पांच नमूने...

खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, आटा व मेयोनीज के पांच नमूने जांच के लिए भेजे

गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान आटा निर्माण इकाइयों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच करते हुए कुल पांच खाद्य नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा गया है।

अभियान के तहत सिंचाई विभाग चौराहा स्थित मेसर्स वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड से वेज मेयोनीज (फन फूड्स ब्रांड) का एक नमूना लिया गया। वहीं करंडा क्षेत्र के विरापह स्थित मेसर्स डीकेआर सर्विसेज प्रा. लि. से विजय गोल्ड ब्रांड गेहूं के आटे का नमूना संग्रहित किया गया। जंगीपुर के कृष्णानगर स्थित मेसर्स बाबा विश्वनाथ फ्लोर मिल से राम ब्रांड गेहूं के आटे का नमूना लिया गया। इसके अलावा जखनियां के हरदासपुर खुर्द स्थित मेसर्स महाकालेश्वर एग्रो इंडस्ट्रीज से नीलकंठ ब्रांड आटा तथा सैदपुर के जौहरगंज स्थित मेसर्स रैनबो फ्लोर मिल से अमृतभोग ब्रांड आटे का नमूना भी जांच के लिए एकत्र किया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी नमूने में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के मानकों का उल्लंघन पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय आर.सी. पांडेय एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचंद गुप्त, विपिन कुमार गिरि, धनंजय सिंह, अरविंद्र प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया तथा अमरनाथ शामिल रहे। विभाग ने कहा कि उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button