HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों...

गाजीपुर: करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर हथिनी गांव में शनिवार शाम करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 47 वर्षीय रामा यादव पुत्र परशुराम यादव के रूप में हुई है। घटना उस वक्त घटी जब रामा यादव खेत में धान की नर्सरी लगाने के लिए पंपसेट चालू कर रहे थे।जानकारी के अनुसार, रामा यादव खेत में धान की फसल की तैयारी कर रहे थे। पानी देने के लिए जैसे ही वह पंपसेट ऑन करने पहुंचे, तभी करंट की चपेट में आ गए।

कुछ समय बाद जब परिजनों ने उन्हें खेत में अचेत अवस्था में देखा तो तत्काल उन्हें सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामा यादव की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार में पत्नी संजू देवी, मां मुगिया देवी, तीन अविवाहित बेटियां और एक पुत्र हैं। रामा की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और अब उन पर गंभीर आर्थिक संकट मंडरा रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें कुछ राहत मिल सके।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments