HomeLocalगाजीपुर: खेत में करंट लगने से किसान की मौत, गांव में मचा...

गाजीपुर: खेत में करंट लगने से किसान की मौत, गांव में मचा कोहराम

गाजीपुर: – धर्मागतपुर गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। 55 वर्षीय किसान वेदप्रकाश मौर्या अपने खेत में धान की सिंचाई कर रहे थे। सुबह करीब 9 बजे जब खेत में पर्याप्त पानी भर गया तो वे मोटर बंद करने के लिए गए। इसी दौरान अचानक मोटर में करंट दौड़ गया और वे उसकी चपेट में आ गए।करंट लगते ही वे मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और तुरंत उन्हें नजदीकी चिकित्सक के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।किसान की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और हर तरफ मातम पसर गया। सूचना मिलने पर दुल्लहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments