Thursday, May 28, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGबिरनो - फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज

बिरनो – फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज

गाजीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र के रुहीपुर स्थित गंगा प्रसाद राम प्रसाद यादव इंटर कॉलेज में फर्जी पीपीओ (पेंशन पेमेंट ऑर्डर) के जरिए पेंशन और ग्रेच्युटी लेने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने कॉलेज के 13 सेवानिवृत्त तदर्थ शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। यह कार्रवाई कॉलेज प्रबंधन की तहरीर और शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई।

शहर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि कॉलेज के प्रबंधक रामवृक्ष यादव ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि कुछ सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी पीपीओ बनवाए और सरकारी कोषागार से पेंशन व ग्रेच्युटी की धनराशि प्राप्त की। मामले की जांच जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और उप शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), पंचम मंडल वाराणसी के निर्देश पर कराई गई थी।

जांच में एक और चौंकाने वाला तथ्य सामने आया। डीआईओएस प्रकाश सिंह के अनुसार मिर्जापुर के रमदूपुर निवासी अशोक कुमार पांडेय वर्तमान में कॉलेज में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं और नियमित वेतन भी प्राप्त कर रहे हैं। इसके बावजूद उन पर फर्जी तरीके से पेंशन लेने का आरोप है। जांच में अनियमितता पाए जाने के बाद अशोक कुमार पांडेय समेत कुल 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस का कहना है कि मामले में दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस प्रकरण के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button