गाज़ीपुर – गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़ित परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। परिजनों ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को ढढरा, थाना मिर्जामुराद (वाराणसी) निवासी अलगू सरोज पुत्र दशई सरोज बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने खोजबीन शुरू की और आरोपी अलगू सरोज को भदौरा यूबीआई तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया गया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।














