पुलिस पर फायरिंग करने वाले अभियुक्त के पैर में लगी गोली, दो जिंदा गोवंश बरामद
गाज़ीपुर – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिरनो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दिनांक 15/16 दिसंबर 2025 की मध्यरात्रि को थाना बिरनो पुलिस द्वारा रात्रि गश्त एवं संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान भवरहां नहर के पास एक संदिग्ध चारपहिया वाहन दिखाई दिया।
संदिग्ध वाहन देख भागने लगा चालक
आजमगढ़ की ओर से आ रही चारपहिया वाहन (अर्टिगा) के दोनों साइड शीशों पर कपड़ा लगा हुआ था। पुलिस टीम द्वारा रोकने का इशारा करने पर वाहन चालक तेजी से गाड़ी भगाने लगा। इसकी सूचना तत्काल क्षेत्र में पहले से मौजूद थानाध्यक्ष बिरनो मय पुलिस टीम को दी गई।
NHAI प्लांट के पास हुई मुठभेड़
त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वाहन को NHAI प्लांट के पास सामने से घेर लिया। खुद को दोनों ओर से घिरा देख वाहन में सवार अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य अभियुक्त को हिरासत में लिया गया।
दो अभियुक्त फरार, तलाश जारी
मुठभेड़ के दौरान दो अन्य अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
गो-तस्करी का खुलासा
पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर उसमें वध हेतु क्रूरतापूर्वक बांधे गए 02 राशि जिंदा गोवंश बरामद किए गए। घायल अभियुक्त को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल नजदीकी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: इमरान उर्फ भोदू
पिता का नाम: इरशाद
निवासी: नोनहरा, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर
उम्र: लगभग 22 वर्ष
बरामदगी का विवरण
01 अदद तमंचा (.315 बोर)
01 अदद खोखा कारतूस (.315 बोर)
02 राशि जिंदा गोवंश
01 अदद चारपहिया वाहन (अर्टिगा) बिना नंबर प्लेट
अपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गाजीपुर एवं बलिया जनपदों के विभिन्न थानों में गोवध, पशु क्रूरता अधिनियम, आर्म्स एक्ट सहित कुल 08 मुकदमे दर्ज हैं।
इस मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी में निम्न पुलिस अधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही—
थानाध्यक्ष बिरनो उ0नि0 अजय कुमार यादव मय हमराह,. उ0नि0 रामप्रवेश मय हमराह, थाना बिरनो, जनपद गाजीपुर
थानाध्यक्ष का बयान
इस संबंध में थाना बिरनो थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि “घायल अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी अन्य थानों में प्राथमिकी दर्ज हैं। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।”














