HomeLocalजिलाधिकारी ने ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण किया

जिलाधिकारी ने ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण किया

गाजीपुर- जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने आज जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का मासिक बाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती तथा अन्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया।

उन्होंने स्ट्रांग रूम में लागू सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल की जांच करते हुए संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो और नियमित रूप से निगरानी जारी रखी जाए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) दिनेश कुमार, एआर को-ऑपरेटिव विपिन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments