HomeLocalगाजीपुर: जिलाधिकारी ने ईवीएम गोदाम का किया मासिक निरीक्षण

गाजीपुर: जिलाधिकारी ने ईवीएम गोदाम का किया मासिक निरीक्षण

गाजीपुर – जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने अगस्त माह के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, मशीनों की स्थिति एवं सुरक्षा मानकों की गहनता से समीक्षा की गई। उन्होंने गोदाम में लागू सभी मानकों की सटीकता से जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता विपिन कुमार सिंह, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने गोदाम की व्यवस्था को संतोषजनक बताया। जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम जैसी संवेदनशील सामग्री की सुरक्षा एवं रखरखाव में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments