HomeLocalगाजीपुर में किसानों को मिल रही है डिजिटल पहचान, कृषि विभाग ने...

गाजीपुर में किसानों को मिल रही है डिजिटल पहचान, कृषि विभाग ने शुरू की फॉर्मर रजिस्ट्री योजना

गाजीपुर। किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए कृषि विभाग ने फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान की शुरुआत की है। यह शिविर 10 नवंबर से 13 नवंबर तक चलेगा। मंगलवार को ग्राम सभा चक अब्दुल सत्तार और खानपुर में एडीओ ए.जी. सदर श्री राम आजाद यादव की देखरेख में किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री कराया गया।इस मौके पर श्री यादव ने बताया कि किसान रजिस्ट्री योजना के तहत हर किसान को एक डिजिटल पहचान दी जा रही है, जिससे उन्हें बार-बार केवाईसी कराने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।सीएससी संचालक परवेज़ खान ने कहा कि यह पहल कृषि क्षेत्र में डिजिटल बदलाव की दिशा में बड़ा कदम है। वहीं, पी.पी.एस. सदर कृषि विभाग के श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि इस रजिस्ट्री से किसानों को बैंक से कर्ज या लोन लेने में सहूलियत होगी और उन्हें “गोल्ड कार्ड” नाम का डिजिटल पहचान पत्र मिलेगा।कृषि विभाग के कर्मचारी सदानंद कुमार ने बताया कि पंजीकृत किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि की अगली किस्त का लाभ भी सीधे मिलेगा। इस दौरान ग्राम सभा चक अब्दुल सत्तार और खानपुर के कई किसान एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। किसान रजिस्ट्री अभियान को लेकर किसानों में उत्साह देखा गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments