Monday, July 20, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalरौजा ओवरब्रिज पर रॉन्ग साइड से आई कार ने डिलीवरी बॉय को...

रौजा ओवरब्रिज पर रॉन्ग साइड से आई कार ने डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, चालक हिरासत में

गाजीपुर के रौजा ओवरब्रिज पर सोमवार की देर शाम रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने जियो मार्ट के डिलीवरी बॉय सोनम जायसवाल (28) की स्प्लेंडर बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सोनम की जांघ की हड्डी टूट गई और उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने कार चालक पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन हादसे के बाद फरार हो गए। चालक कार लेकर भागता हुआ विशेश्वरगंज पुलिस चौकी तक पहुंच गया, जहां यातायात पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने कार और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चालक के नशे में होने की मेडिकल जांच कराई जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button