HomeCrimeनोनहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में शातिर गो-तस्कर अतीक अहमद ...

नोनहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुठभेड़ में शातिर गो-तस्कर अतीक अहमद गिरफ्तार

गाजीपुर – पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत नोनहरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। दिनांक 17.11.2025 को प्रभारी निरीक्षक नोनहरा को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि बीती रात बरामद हुए गोमांश से संबंधित आरोपी ग्राम बरार के सिवान में मौजूद हैं और शेष अवशेष को ठिकाने लगाने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत मौके की ओर रवाना हुई।पुलिस टीम के पहुंचने पर आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए पुलिस पर देशी तमंचे से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी अतीक अहमद पुत्र हुसैन, निवासी ग्राम लावा, उम्र 21 वर्ष, के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल गाजीपुर भेजा गया। अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।पुलिस ने मौके से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक फावड़ा और गोमांश के अवशेष बरामद किए। घायल आरोपी के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम और आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय व चौकी प्रभारी अजय कुमार सहित नोनहरा पुलिस टीम शामिल रही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments