Thursday, September 24, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalन्यायालय के वारंट पर बिरनो पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार

न्यायालय के वारंट पर बिरनो पुलिस ने पांच वारंटियों को किया गिरफ्तार

बिरनोअपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिरनो पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कियापुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर द

 

उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला और उपनिरीक्षक रामप्रवेश यादव ने पुलिस टीम के साथ वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया। इस दौरान पलिया गांव निवासी हीरा राम पुत्र स्व. स्वरूप, पिरथीपुर निवासी अनिरुद्ध राम पुत्र स्व. चतुरी राम और अरुण कुमार पुत्र दुर्जन राम को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा सिहोरता कहोतरी गांव निवासी संदीप यादव पुत्र चन्द्रिका यादव और सोनू यादव पुत्र कुमार यादव को भी पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार पांचों के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। वारंट के अनुपालन में पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक रामप्रवेश यादव समेत थाना बिरनो के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

बिरनो थानाध्यक्ष पन्ने लाल यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश की अवमानना के मामले में वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button