
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया। पार्टी के जिला कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व में केक काटा गया और सिंदूर का वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह एवं लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी पारसनाथ राय के साथ भाजपा कॉन्फ्रेंस हॉल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र के समक्ष केक काटा और जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह गर्व का विषय है कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य की कमान एक दृढ़निश्चयी, लोककल्याणकारी और आध्यात्मिक नेतृत्वकर्ता योगी आदित्यनाथ के हाथ में है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और विकास कार्यों को गति मिली है।पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अनेक कल्याणकारी योजनाएं पारदर्शिता के साथ चलाई जा रही हैं, जिससे जनता लाभान्वित हो रही है।इस अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में सिंदूर का वृक्ष रोपित किया गया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, जितेन्द्र नाथ पांडेय, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, जिला मंत्री सुरेश बिंद, विष्णु प्रताप सिंह, अशोक पांडेय, पंचदेव गौड़, काशी चौहान, मन्नू राजभर, मुरली कुशवाहा, सुनील कुशवाहा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
