HomeCrimeब्रेकिंग - रास्ते के विवाद और पैसों की चोरी पर खूनी संघर्ष,...

ब्रेकिंग – रास्ते के विवाद और पैसों की चोरी पर खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की मौत, बेटा गंभीर

(गाज़ीपुर) दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में मंगलवार रात रास्ते के पुराने विवाद और 1400 रुपये चोरी की बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस हिंसक झड़प में 70 वर्षीय चेयरमैन यादव और उनके बेटे राजेश यादव (30 वर्ष) को लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और नुकीले हथियारों से बुरी तरह घायल कर दिया गया। हमले में चेयरमैन यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना रात करीब 8 बजे की है, जब एक पक्ष के दर्जनों महिला-पुरुष हथियारों से लैस होकर चेयरमैन यादव के घर पहुंचे और उन पर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत जिला अस्पताल गाजीपुर पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। देर रात 12 बजे इलाज के दौरान चेयरमैन यादव ने दम तोड़ दिया।थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि यह घटना रास्ते के विवाद और आपसी कहासुनी को लेकर हुई है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलते ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्याप्त है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने गांव में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments