Saturday, October 3, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsविधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, प्रत्याशियों की जीत...

विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, प्रत्याशियों की जीत के लिए बनाई रणनीति

 गाजीपुर। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र विधान परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों पार्टी प्रत्याशियों डा. केदारनाथ सिंह और डा. प्रमोद मिश्रा की जीत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने की।

 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अजीत चौबे ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ जुट जाएं। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और मतदाताओं से लगातार संपर्क करने पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संगठन की मजबूती के बल पर दोनों प्रत्याशियों को समर्थन दिलाया जाएगा।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता मतदाताओं से निरंतर संपर्क कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन जुटाएं। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध रणनीति के साथ कार्यकर्ता चुनाव अभियान को गति दें।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी राणा सिंह ने कहा कि शिक्षक मतदाताओं के बीच संपर्क अभियान को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिक्षक मतदाताओं से संवाद स्थापित कर डा. प्रमोद मिश्रा के पक्ष में मतदान की अपील करने को कहा।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी अभियान में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों और प्रत्याशियों के विचारों को मतदाताओं तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।

बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने किया। इस दौरान स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य डा. केदारनाथ सिंह के पांच अक्टूबर को वाराणसी में होने वाले नामांकन को लेकर भी योजना बनाई गई।

बैठक में जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह, दयाशंकर पाण्डेय, अच्छेलाल गुप्ता, अवधेश राजभर, सुमित तिवारी, सुधाकर कुशवाहा, राजेश सोनकर, सशांक राय, हंसराज राजभर, मार्कण्डेय चौहान, राजेश चौहान, अशोक पाण्डेय, गर्वजीत सिंह और सनी चौरसिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button