Thursday, July 31, 2025
Your Dream Technologies
HomeLocalभाजपा कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है : हंसराज विश्वकर्मा

भाजपा कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है : हंसराज विश्वकर्मा

बिरनो (गाजीपुर)। भाजपा वाराणसी के जिलाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा का बिरनो मंडल में मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने स्मृति चिन्ह भेंटकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता प्रधान पार्टी है, जहां कार्यकर्ता पारिवारिक भावनाओं के साथ संगठन और जनसेवा में समर्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा अनुशासन और संगठन निष्ठा का पालन भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाता है।एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा जनपद देवरिया में एक श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने जा रहे थे, उसी दौरान बिरनो में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने किया। इस मौके पर मंडल महामंत्री विपिन चौरसिया, ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र कुमार शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश कुमार, दिनेश यादव, राहुल चौरसिया सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button