HomeLocalतेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, गोपालपुर निवासी 50 वर्षीय चंद्रिका बनवासी बिरनो गांव से खरीदारी कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बिरनो ब्लॉक के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चंद्रिका बनवासी बुरी तरह घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया, जबकि खलासी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बिरनो थाना प्रभारी बालेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments