HomeLocalनोनहरा में 5 नवंबर को मनाया जाएगा जिन बाबा का सालाना उर्स

नोनहरा में 5 नवंबर को मनाया जाएगा जिन बाबा का सालाना उर्स

गाज़ीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के नोनहरा गांव स्थित हजरत सैयद मोहम्मद जान शाह उर्फ जिन बाबा के स्थान पर हर वर्ष की भांति इस बार भी सालाना उर्स का आयोजन 5 नवंबर, दिन बुधवार को किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कुरानखानी से होगी, इसके बाद दोपहर एक बजे चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी। देर शाम चार बजे से राही बाबा के निवास स्थान पर विशाल लंगर (भंडारा) और खानकाही कव्वाली का आयोजन होगा। आयोजन समिति ने सभी अकीदतमंदों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह जानकारी महबूब अली शाह कालंद्री (राही बाबा) ने दी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments