Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeInternationalभारत के स्टैंड पर अमेरिका ने लगा दी पक्की मुहर

भारत के स्टैंड पर अमेरिका ने लगा दी पक्की मुहर

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी से बड़ी खबर आई है। यह खबर भारत के नागरिकों और भारत सरकार के लिए खुशखबरी है। अमेरिका ने पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के मुद्दे पर सकारात्मक रुख अपनाया है। अमेरिका ने भारत के पुराने स्टैंड को समर्थन देते हुए उस पर अपनी पक्की मोहर लगा दी है।

अमेरिका ने बोली भारत की भाषा

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। भारत हमेशा कहता रहा है कि भारत और पाकिस्तान के विवाद को आपसी बातचीत से ही हल किया जा सकता है। भारत का स्पष्ट स्टैंड रहा है कि इन दोनों देशों के बीच किसी तीसरे पक्ष की जरूरत नहीं है। अब अमेरिका ने भी भारत के इस पुराने स्टैंड का समर्थन किया है। अमेरिका ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान को अपने विवाद आपस में ही सुलझाने चाहिए। साथ ही, अमेरिका ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की कोई योजना नहीं रखता।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने एक बड़ा बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा है कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के बीच सीधी बातचीत का समर्थन करता है। उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत की गति, दायरा और रूपरेखा भारत और पाकिस्तान को ही निर्धारित करनी चाहिए। किसी तीसरे देश की जरूरत पर अमेरिका ने स्पष्ट किया कि यह हमें नहीं करना है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर का यह बयान भारत के रुख से मेल खाता है।

https://twitter.com/DcWalaDesi/status/1803960968336052237

USA News

भारत ने हमेशा से कहा है कि वह भारत-पाकिस्तान के मामलों में किसी भी तीसरे देश की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं करेगा। हालांकि, पाकिस्तान ने अतीत में कई बार इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाकर अन्य देशों की मध्यस्थता में बातचीत की पेशकश की है। मैथ्यू मिलर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ अपने महत्वपूर्ण संबंधों को महत्व देता है। ऐसे में, दोनों पक्षों में सीधी बातचीत का हम समर्थन करते हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button