HomeCrimeगाजीपुर में नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्ती, 44 छात्र पकड़े गए

गाजीपुर में नाबालिगों के वाहन चलाने पर सख्ती, 44 छात्र पकड़े गए

गाजीपुर – सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और जिला विद्यालय निरीक्षक की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न स्कूलों में सघन जांच अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान लगभग 44 छात्र दोपहिया वाहनों से स्कूल आते हुए पाए गए, जो मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। टीम ने मौके पर ही बच्चों की जानकारी जुटाकर उनके अभिभावकों को नोटिस जारी किए और सख्त निर्देश दिए कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन से स्कूल न भेजें।

अधिकारियों ने अभिभावकों को चेतावनी दी कि भविष्य में यदि बच्चे वाहन चलाते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद कुछ छात्र अपने वाहनों से स्कूल आते मिले, जिनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। जनवरी माह से अब तक कुल 33 नाबालिग चालकों के वाहनों का चालान किया जा चुका है।

यातायात विभाग ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ाता है। विभाग ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments