HomeKhabar Thodi Hatkarविधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, 12 अक्टूबर से शुरू होगी EVM-VVPAT...

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज, 12 अक्टूबर से शुरू होगी EVM-VVPAT की FLC

गाजीपुर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तर की जांच (FLC) को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तर की जांच का कार्य 12 अक्टूबर 2026 से शुरू किया जाना निर्धारित है। उन्होंने कहा कि FLC की पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित एसओपी के अनुसार पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से कराई जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि FLC के दौरान राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों को मौके पर उपस्थित रहकर पूरी प्रक्रिया का अवलोकन करने का अवसर दिया जाएगा। साथ ही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आयोजित होने वाले मॉक पोल में भी वे प्रतिभाग कर सकेंगे।
बैठक में वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के संबंध में भी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी दी गई। इसके अलावा एमएलसी निर्वाचन की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बताया गया कि निर्वाचन के लिए रैंडमाइजेशन की कार्यवाही 9, 14 और 21 अक्टूबर 2026 को निर्धारित है। पोलिंग पार्टियां 22 अक्टूबर को रवाना होंगी, जबकि 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। 27 अक्टूबर को मतगणना होगी, जो वाराणसी मंडल में कराई जानी निर्धारित है।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने FLC की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि FLC से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित तिथि से पहले पूरी कर ली जाएं और पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाए।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments