Saturday, October 3, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalजीवित्पुत्रिका पर्व पर गंगा में डूबा पांच वर्षीय मासूम, देर शाम तक...

जीवित्पुत्रिका पर्व पर गंगा में डूबा पांच वर्षीय मासूम, देर शाम तक तलाश जारी

गाजीपुर। जीवित्पुत्रिका पर्व पर शनिवार सुबह ददरीघाट पर गंगा स्नान के दौरान पांच वर्षीय मासूम गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ और 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर, वाराणसी की टीम ने गंगा में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर शाम तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका।

 

रौजा क्षेत्र के मिश्रवलिया बरहनिया निवासी रामसेवक बिंद शनिवार सुबह अपनी पत्नी धानमनी देवी और दो बेटों रोहन (5) व सोहन (8) के साथ जीवित्पुत्रिका पर्व पर स्नान करने ददरीघाट पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान रामसेवक दोनों बच्चों को कंधे पर बैठाकर गंगा में करीब 100 मीटर अंदर तक चले गए। इसी दौरान बड़ा बेटा सोहन किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आया, जबकि पांच वर्षीय रोहन गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में बह गया।

बच्चे के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम सक्रिय हो गई। एनडीआरएफ और पीएसी के जवानों ने गंगा में तलाश अभियान शुरू किया। देर शाम तक टीम बच्चे की तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली।

रोहन के लापता होने से उसकी मां धानमनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और ग्रामीण भी ददरीघाट पहुंच गए। मासूम की तलाश को लेकर घाट पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button