Saturday, October 3, 2026
Your Dream Technologies
HomeHealthमिलावट के खिलाफ सैदपुर में खाद्य विभाग का अभियान, खोया और घी...

मिलावट के खिलाफ सैदपुर में खाद्य विभाग का अभियान, खोया और घी के चार नमूने लिए

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशन एवं उपजिलाधिकारी सैदपुर के नेतृत्व में जनपद में आमजन को गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सैदपुर स्थित खोयामंडी में विभिन्न प्रतिष्ठानों से कुल चार खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए।

 

शनिवार, 3 अक्टूबर को टीम ने खोयामंडी, सैदपुर स्थित लालबचन यादव के प्रतिष्ठान से खोया का एक नमूना लिया। इसी क्रम में सुभाष सिंह यादव के प्रतिष्ठान से खोया का एक नमूना, विवेक यादव के प्रतिष्ठान से खोया का एक नमूना तथा मनोज कुमार बरनवाल के प्रतिष्ठान मेसर्स मिताली ट्रेडर्स से घी का एक नमूना संग्रहित किया गया।

 

खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नमूनों की गुणवत्ता के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट की स्थिति की जांच की गई। नमूना संग्रह की कार्रवाई मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार गिरि, अरविन्द्र प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अमर नाथ द्वारा की गई। अधिकारियों ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button