गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त मंदिर परिसर में श्री चित्रगुप्त वार्षिक पूजा के आयोजन को लेकर पूर्व निर्धारित बैठक आयोजित की गई। इसमें पूजा की तिथि निर्धारित करने के साथ ही कार्यक्रम की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। विद्वान ब्राह्मण योगेश दुबे ने पंचांग देखकर बताया कि इस वर्ष श्री चित्रगुप्त वार्षिक पूजा 10 नवंबर, मंगलवार को आयोजित की जाएगी।
संस्था के मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परंपरागत तरीके से श्री चित्रगुप्त वार्षिक पूजा का आयोजन 10 नवंबर 2026 को सायं चार बजे से शुरू होगा। पूजा-अर्चना के बाद बाहर से आए कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया जाएगा।
बैठक में वार्षिक पूजा को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। आयोजन की सफलता के लिए सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियों और व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की। संस्था के पदाधिकारियों ने परंपरागत धार्मिक आयोजन में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, शिव शंकर सिन्हा, रवि श्रीवास्तव, विभोर टिल्लू, कमलेश श्रीवास्तव, सभासद प्रवीण श्रीवास्तव, श्री प्रकाश श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, सुनील दत्त, सुनील श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव और मुनेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने वार्षिक पूजा को सफल बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया।















