Wednesday, August 19, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGतीन गांवों में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 241 ग्रामीणों की हुई जांच

तीन गांवों में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 241 ग्रामीणों की हुई जांच

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो की ओर से 13 अगस्त 2026 को क्षेत्र के बघोल, शेखपुर और नखतपुर गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां वितरित कीं।

 

शिविर में रक्तचाप, शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार उचित चिकित्सा परामर्श दिया गया। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया।

 

बघोल गांव में आयोजित शिविर में 46 महिलाओं और 39 पुरुषों समेत कुल 85 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं शेखपुर में 43 महिलाओं और 40 पुरुषों सहित कुल 83 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। नखतपुर में 35 महिलाओं और 38 पुरुषों समेत कुल 73 लोगों की जांच की गई। तीनों शिविरों में कुल 241 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि सामान्य बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार हो सके।

शिविरों का आयोजन सीएचओ अर्चना यादव, वंदना मिश्रा और जिज्ञासा चित्रांशी तथा एएनएम निर्मला यादव और रेखा यादव द्वारा किया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button