गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तीन गोवंश और एक पिकअप वाहन बरामद किया है। बरामद पिकअप का नंबर UP61T3599 बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त 2026 को प्रभारी निरीक्षक करीमुद्दीनपुर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ गोवंशों को पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गोडउर से तलखुदिया जाने वाले मार्ग पर स्थित तलखुदिया गांव के सिवान में घेराबंदी की।
मौके से पुलिस ने तीन गोवंशों के साथ पिकअप वाहन को पकड़ा और उसमें सवार निरंजन यादव पुत्र प्रसीधन यादव, निवासी ग्राम चकगनी, थाना मुहम्मदाबाद, गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 39 वर्ष बताई गई है।
पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर करीमुद्दीनपुर थाने में मुकदमा अपराध संख्या 207/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।














