Friday, August 7, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGसंत रविदास समरसता संकल्प कलश यात्रा का जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य...

संत रविदास समरसता संकल्प कलश यात्रा का जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में भव्य स्वागत

गाज़ीपुर। संतगुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में संचालित समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली जा रही संत रविदास समरसता संकल्प कलश यात्रा सातवें दिन जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के भोजापुर मंडल अंतर्गत मलेठी ग्राम पंचायत से प्रातः विश्राम के बाद श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता का संदेश लेकर वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में आगे बढ़ी। यात्रा का विभिन्न गांवों में भव्य स्वागत किया गया।

अनेक गांवों में हुआ स्वागत

कलश यात्रा का स्वागत भोजापुर मंडल के धनेशपुर, तांती, नखतपुर, मिर्जापुर, जगतपुर, पिपनार और कोडरी सहित मरदह दक्षिणी मंडल के महाहर धाम, गोविंदपुर, बरेंदा, कहोतरी तथा सुभाकरपुर में किया गया। इसके बाद यात्रा बिरनो मंडल के रूक्कापुर, दिदोहर, राजापुर, मिश्रौली, लीलापुर और बद्धुपुर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर संत रविदास जी के समरस समाज के संदेश का स्वागत किया। दिनभर का भ्रमण पूरा करने के बाद यात्रा रात्रि विश्राम के लिए जंगीपुर पहुंची।

समरस समाज का दिया संदेश

लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी पारस नाथ राय ने कहा कि समाज तभी सशक्त बनता है, जब ऊंच-नीच, भेदभाव और जातिगत संकीर्णताओं का अंत होकर आत्मीयता, सम्मान और अपनत्व की भावना विकसित हो। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने अपने विचारों से समाज को यही दिशा दी और भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर चलते हुए उनके समरस समाज के स्वप्न को साकार करने का कार्य कर रही है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव और मानवता का प्रेरणास्रोत है। यह यात्रा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में एकात्मता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का माध्यम है।

ये रहे प्रमुख रूप से मौजूद

यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश सिंह पप्पू, संकठा प्रसाद मिश्र, जिला उपाध्यक्ष राजेश चौहान, मनोज सिंह, राकेश यादव, चतुर्भुज चौबे, प्रांशु सिंह, शिवमुनि चौहान, धनन्जय प्रजापति, सुनील कुशवाहा, मन्नू सिंह, योगेन्द्र शर्मा, जयनेन्द्र सिंह, गोपाल पाण्डेय, विनोद पटेल, संतोष सिंह, संतोष यादव, विपिन राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button