गाज़ीपुर – जंगीपुर क्षेत्र के ग्राम देवकठिया में परख पब्लिक ट्रस्ट द्वारा राहगीरों के लिए निशुल्क प्याऊ का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सपा नेता राजेंद्र यादव ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ता है और कई बार 20 रुपये खर्च कर पानी खरीदना पड़ता है। ऐसे समय में निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था समाजसेवा की सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इससे राहगीरों व ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर श्रीमती विभा पाल, श्रीमती सुनीता यादव, दारा यादव, धर्मचंद यादव, रविन्द्र यादव, प्रधान अरविन्द यादव, फ्याज अहमद, गुलाब यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने ट्रस्ट के इस प्रयास की प्रशंसा की।














