गाजीपुर – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 17 मई 2026 को उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद मिश्र अपनी टीम के साथ ग्राम सिपाह नहर के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना बरेसर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 18/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त सोनू उर्फ बृजेश कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त पर धारा 137(2), 87, 64(2)(m) बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोनू उर्फ बृजेश कुशवाहा पुत्र सनेही कुशवाहा निवासी ग्राम जहूराबाद थाना बरेसर जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।














