Friday, May 15, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarडीएम के तेवर से मचा हड़कंप, गाजीपुर में चला बुलडोजर अभियान

डीएम के तेवर से मचा हड़कंप, गाजीपुर में चला बुलडोजर अभियान

गाज़ीपुर – अनुपम शुक्ला के निर्देश पर गाजीपुर जनपद में सरकारी भूमि और चकरोडों पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। विभिन्न तहसीलों में राजस्व विभाग की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कई स्थानों पर अवैध अतिक्रमण हटाकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। प्रशासन की सख्ती से कब्जाधारकों में हड़कंप मचा हुआ है।

अभियान के तहत तहसील कासिमाबाद में 9 राजस्व गांवों के 21 स्थानों पर धारा 124, 116 और 67 के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 0.024 हेक्टेयर भूमि कब्जा मुक्त कराई गई। वहीं तहसील जमानियां में 4 राजस्व गांवों के 21 स्थानों पर 0.902 हेक्टेयर भूमि, तहसील सदर में 13 गांवों के 21 स्थानों पर 6.341 हेक्टेयर भूमि तथा तहसील सेवराई में 8 गांवों के 21 स्थानों पर 5.351 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया।

इसी क्रम में तहसील सैदपुर में 6 गांवों के 11 स्थानों पर 3.038 हेक्टेयर, जखनियां में 15 गांवों के 20 स्थानों पर 5.4996 हेक्टेयर तथा मुहम्मदाबाद में 10 गांवों के 13 स्थानों पर 4.978 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। कई स्थानों पर पत्थरगड़ी और चकरोड निर्माण का कार्य भी कराया गया।

प्रशासनिक टीमों ने राजस्व अभिलेखों की जांच कर पोखरों, सरकारी जमीनों और रास्तों पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित किया। इसके बाद जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने साफ कहा कि सरकारी अथवा किसानों की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराई गई भूमि संबंधित विभागों को सौंप दी है तथा लोगों से अवैध कब्जा न करने की अपील की है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button