Friday, May 15, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarतीन माह से मानदेय लंबित, एनएचएम संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

तीन माह से मानदेय लंबित, एनएचएम संविदा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

गाजीपुर। जनपद के एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कर्मचारियों ने मिशन निदेशक एनएचएम को संबोधित ज्ञापन प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को सौंपा। संगठन के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र शेखर सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और तीन माह से रुके मानदेय के तत्काल भुगतान की मांग की।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि संविदा कर्मचारी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन लगातार तीन महीने से मानदेय न मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। परिवार के भरण-पोषण और दैनिक जरूरतों को पूरा करना कठिन हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

ज्ञापन में संगठन ने प्रशासन को 20 मई तक का अल्टीमेटम दिया है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा तक भुगतान नहीं होने पर 21 मई से जिले के सभी एनएचएम संविदा कर्मचारी “नो पे-नो वर्क” नीति के तहत पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। संगठन ने कहा कि आंदोलन से उत्पन्न किसी भी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

इस दौरान अनिल कुमार शर्मा, मोहम्मद अजहर खान, अरुण कुमार सिंह, राधेश्याम यादव, मिथिलेश कुमार, संदीप कुमार पाल, मोहम्मद अरशद जमाल, अरविंद कुमार यादव, आनंद किशोर और अशोक कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button