Tuesday, April 21, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarहोमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

गाजीपुर। आगामी उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में 21 अप्रैल को पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 25, 26 और 27 अप्रैल को प्रस्तावित सीधी भर्ती लिखित परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा ड्यूटी में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर भर्ती बोर्ड के मानकों के अनुरूप कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल, अनुचित गतिविधि या असामाजिक तत्वों की हरकत को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में तुरंत सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि, केंद्र प्रभारी पुलिस, जनपदीय कंट्रोल रूम के अधिकारी, सीसीटीवी प्रभारी तथा फ्रिस्किंग और चेकिंग प्रभारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रहे, जिससे अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो सके।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button