Tuesday, March 24, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeकर चोरी पर सख्ती: दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज, 30 हजार से अधिक जुर्माना

कर चोरी पर सख्ती: दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज, 30 हजार से अधिक जुर्माना

गाजीपुर – जमानियां क्षेत्र में ताड़ीघाट-बारा नेशनल हाईवे पर सोमवार को राज्य कर विभाग की सचल दल टीम ने कर चोरी के खिलाफ सघन अभियान चलाया। इस दौरान ईंट लदी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़कर सीज कर दिया गया और उन पर 30 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से वाहन चालकों और परिवहन कारोबारियों में अफरा-तफरी मच गई, कई वाहन चालक रास्ता बदलते नजर आए।

यह अभियान असिस्टेंट कमिश्नर सुभाष चंद्रा के नेतृत्व में चलाया गया। टीम ने गाजीपुर से सुहवल की ओर जा रहे संदिग्ध वाहनों की जांच की। रुकने के संकेत के बावजूद दोनों ट्रैक्टर चालक भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। जांच में चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

दोनों वाहनों को सुहवल थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि विधिक प्रक्रिया के तहत वाहनों को सीज कर थाने में रखा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कर चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button