Thursday, February 19, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeचलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में यात्री का पैर कटा, जखनियां...

चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में यात्री का पैर कटा, जखनियां स्टेशन पर हादसा

गाजीपुर –  जखनियां रेलवे स्टेशन पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। मऊ से प्रयागराज जा रही मेमू ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री फिसलकर ट्रेन के नीचे गिर गया, जिससे उसका एक पैर कट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यात्री ट्रेन रुकने के दौरान पानी लेने के लिए नीचे उतरा था। ट्रेन के चलने पर उसने जल्दबाजी में पायदान पकड़कर चढ़ने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़ा।

घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया। स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों ने घायल यात्री को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस के अनुसार घायल की पहचान आदमपुर घोसी निवासी 52 वर्षीय रामलक्ष्न के रूप में हुई है। कोतवाल श्याम जी यादव ने बताया कि हादसे में उनका बायां पैर कट गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना के कारण ट्रेन लगभग 10 मिनट देरी से वाराणसी के लिए रवाना हुई। रेलवे ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने की अपील की है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button